रीवा13जुलाई26*जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत अब हर मंगलवार को दफ्तरों में सीधे सुनी जाएंगी समस्याएं*
*ऊर्जा विभाग के निर्देश पर वितरण केंद्र संभाग और सर्किल स्तर पर आयोजित होगी*
*जनसुनवाई बिल ट्रांसफार्मर और मीटर संबंधी शिकायतों का मौके पर होगा त्वरित निराकरण*
रीवा। मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में रीवा जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतकारी व्यवस्था शुरू की जा रही है जिसके तहत अब हर मंगलवार को विद्युत विभाग में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों की बिजली से जुड़ी तमाम समस्याओं का त्वरित पारदर्शी और प्रभावी ढंग से मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना है। इस जनसुनवाई के माध्यम से उपभोक्ता अपनी विभिन्न शिकायतों को सीधे जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और उन्हें दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
*विद्युत विभाग ने तय की रूपरेखा*
विभाग द्वारा तय की गई रूपरेखा के अनुसार इस जनसुनवाई का आयोजन त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत वितरण केंद्र, संभागीय कार्यालय और सर्किल स्तर पर किया जाएगा। इसमें बिजली बिलों में विसंगति त्रुटिपूर्ण बिलों का सुधार विद्युत आपूर्ति में बार-बार आने वाली बाधाएं तकनीकी खराबी बंद या खराब हो चुके मीटरों को बदलने की मांग तथा फेल हो चुके ट्रांसफार्मरों को बदलने या उन्हें तत्काल दुरुस्त करने जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए विभाग के सक्षम अधिकारी हर स्तर पर खुद मौजूद रहकर शिकायतों का संज्ञान लेंगे।इस जनसुनवाई के सुचारू संचालन के लिए दिनों और स्तरों का निर्धारण भी स्पष्ट रूप से कर दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को अनिवार्य रूप से वितरण केंद्र स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा जहां स्थानीय स्तर की समस्याओं को तुरंत सुलझाया जाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को डिवीजन यानी संभागीय स्तर पर बड़े पैमाने पर जनसुनवाई होगी। इसके अतिरिक्त सर्किल स्तर पर भी महीने में एक बार मंगलवार को विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी जिसमें वरिष्ठतम अधिकारी उपस्थित होकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की जटिल और लंबित समस्याओं की समीक्षा कर उनका अंतिम निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
*कार्यपालन अभियंता ने उपभोक्ताओं से की अपील*
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता सुशील यादव ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से एक विशेष और महत्वपूर्ण अपील की है।उन्होंने कहा है कि शासन और विभाग की इस जनहितैषी योजना का मुख्य ध्येय उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके द्वार पर ही समाप्त करना है। कार्यपालन अभियंता ने उपभोक्ताओं का आह्वान किया है कि वे बिजली से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या के समाधान के लिए निर्धारित समय पर अपने नजदीकी संबंधित कार्यालयों में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अवश्य पहुंचें और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखकर अपनी समस्याओं का संतुष्टिजनक निराकरण करवाएं।

More Stories
नई दिल्ली13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ13जुलाई26*SGPGI का 30वां दीक्षांत समारोह 14 जुलाई को होगा।
कानपुर13जुलाई26*CSJMU के एलएलबी छात्रों की समस्याओं को लेकर विधि छात्र मोर्चा ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र, ‘