November 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 6 बजे तक की देश-राज्यों की आज की बड़ी खबरें..

नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 6 बजे तक की देश-राज्यों की आज की बड़ी खबरें..

नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 6 बजे तक की देश-राज्यों की आज की बड़ी खबरें..

नई दिल्ली ● अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- अरुणाचल में विकास की अनदेखी की, मोदी सरकार ने 5 गुना बढ़ाई आर्थिक मदद

● चीन बॉर्डर के 40 गांवों में लौट रही रौनक, रुका पलायन, अमित शाह बोले- अब आखिरी नहीं देश के पहले गांव हैं ये

● सोने के भाव गिरने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- अब भी माफी मांगें, पीएम की सलाह पर व्यापारियों ने जताया आभार

● सोना 65 हजार रुपये सस्ता होने पर PM मोदी को लेटर, कारोबारी संगठन बोला- प्रधानमंत्री ने बचा लिया, मई में सोना न खरीदने की अपील की थी

● राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को भारतीय परंपराओं की समझ नहीं, इन्हें असभ्य, लालची और जातिवादी पुरुषवादी बताया, अर्धनारीश्वर की तस्वीर साझा की

● नेपाली PM बालेन शाह भारत पहुंचे, आज जयशंकर से मिलेंगे, कल प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन का उद्घाटन करेंगे

● राहुल गांधी विदेश दौरे में भारत का अपमान करते हैं, नितिन नबीन बोले- इन्हें सिर्फ परिवार की चिंता

● भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

● महाराष्ट्र के सातारा में अदाणी के 5675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया काम

● गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 मौतें, 7 मृतक सेना के जवानों के परिवारों से थे, स्विफ्ट में आग से 3 जिंदा जले, इन्फ्लुएंसर बची

● 1600 करोड़ कमाने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बनी रामायण, 17वें दिन भारत में 27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई 533 करोड़ हुई

● दिवाली-छठ पर सवा 2 लाख यात्रियों ने बिना टिकट ट्रेन से यात्रा की, मध्य रेलवे ने वसूले 25 करोड़ रुपये

● नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट, PM बनाने की शर्त रखी, 7 दिन पहले कहा था- नेतन्याहू की चाल में नहीं फंसूंगा

● राजस्थान के माउंट आबू में ओस जमी, पारा 0°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश, यूपी के 24 जिलों में घना कोहरा

● वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारत 233 रन से आगे, न्यूजीलैंड 119/2, भारतीय पारी 720/9 पर घोषित, पंत और राहुल ने शतक लगाए
[22/11, 18:34] anujvermalmp89890: बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद सोनिया गांदी मारुति कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर थीं। बीजेपी सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी को अपनी आत्मकथा का नाम ‘Belonging: A Journey of Love’ में यह बताना चाहिए कि बिना कोई पूंजी लगाए वह इतनी बड़ी कंपनी की मालकिन कैसे बन गईं?
निशिकांत दुबे ने X पर लिखा, ‘कांग्रेस का एक काला अध्याय, अध्याय 250 – क्या आप जानते हैं कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद, सोनिया गांधी मारुति की मैनेजिंग डायरेक्टर थीं और इसमें उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी? 21 नवंबर 1970 को, संजय गांधी ने सोनिया गांधी की कंपनी ‘मारुति टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ एक समझौता किया।’
[22/11, 18:34] anujvermalmp89890: ● सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की 2027 में शादी होने का दावा वायरल हो रहा है, लेकिन इस खबर की दोनों परिवारों की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है, सारा और राजवीर के रिश्ते को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, वहीं सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के रिश्ते की चर्चाएं भी अफवाहों पर आधारित रही हैं

जब तक दोनों परिवारों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इस वायरल पोस्ट को सही ना माना जाए

Taza Khabar