नई दिल्ली 29 अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*29- अगस्त – शनिवार*
*!! राष्ट्रीय खेल दिवस!!*
👇
*==============================*
*1* भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे, बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है
*2* अमेरिका में आज मोहन भागवत क्या बोलेंगे? भारत से लेकर न्यूयॉर्क तक सियासत गरमाई
*3* मुंबई में जेन Z के युवाओं से संवाद करने के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत अब अमेरिका के दौरे पर हैं,संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के तहत आज 29 अगस्त न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है
*4* ‘मनुस्मृति पर दिए बयान के लिए माफी मांगें राहुल’, अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला मोर्चा
*5* भारतीय सेना अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल खरीदेगी, सेकेंड्स में दुश्मन के टैंक तबाह होंगे; दागते ही टारगेट को खुद ढूंढ लेगी
*6* पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक हिंदी दैनिक को दिए साक्षात्कार में उन्होंने शिक्षा बजट में कमी, सरकारी स्कूलों के बंद होने, निजीकरण, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर सरकार की प्राथमिकताओं को कटघरे में खड़ा किया है.
*7* बदलाव की तैयारी: परीक्षा सुधार के लिए नंदन नीलेकणी की टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक दे सकेंगे रायnh
*8* संकट में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा भारत, राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजी; टनल रेस्क्यू टीम संभालेगी मोर्चा
*9* नेपाल बाढ़ : त्रासदी में अब तक 579 लोगों की मौत, 1545 बचाए गए; 1924 लापता; चीन से काठमांडो पहुंचे 53 भारतीय
*10* राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। उन्हें लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत को तीन पत्र लिखे हैं। इनमें जस्टिस शर्मा के कामकाज पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जस्टिस मेहता ने उन्हें हटाने और राजस्थान हाईकोर्ट में किसी दूसरे हाईकोर्ट से नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की मांग की है
*11* 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था। इस दिन कई राज्यों में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं
*12* कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा, ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे
*13* कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने महार्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मंत्रिमंडल से इस्तीफे का एलान कर दिया। उन पर लंबे समय से पद छोड़ने का दबाव था। भाजपा लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रही थी। नागेंद्र ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है
*14* आम जनता को एक सितंबर से महंगाई का बहुत बड़ा झटका लगने वाला है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है. यह ऐलान मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने किया है. कीमतें बढ़ने के साथ ही मुंबई में दूध का मौजूदा होलसेल दाम 93 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा
*15* दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी, कीमत ₹83 प्रति किलो से बढ़कर करीब ₹87 हुई; इस साल 5वीं बार बढ़े दाम
*16* जियो के IPO को SEBI की मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी, बाजार में आएगा सबसे बड़ा IPO
*17* वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर अब अमेरिका का कब्जा, ट्रंप का दावा- दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी ऑयल डील।
*==============================*
.. *जय श्री राम*
*शनिवार, 29 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
🔶भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे: बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है
🔶S-400 से डरकर बॉर्डर के पास नहीं आए पाकिस्तानी जेट: पूर्व वायुसेना अधिकारी का दावा- स्लीपर सेल से डिफेंस सिस्टम की लोकेशन की जासूसी कराई
🔶कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा: ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे
🔶पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली का एक कपल गिरफ्तार, SIM कार्ड और संवेदनशील जानकारी भेजी
🔶पीएम की अपील पर 97% मंत्री इंस्टाग्राम पर एक्टिव: शाह के 8 लाख फॉलोअर्स बढ़े; मंत्रियों ने 1 महीने में 1000 से ज्यादा पोस्ट किए
🔶नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक लापता, 21 को स्वदेश लाया गया: विदेश मंत्रालय
🔶रक्षा मंत्रालय ने निर्यात नियम सरल किये, संवेदनशील, प्रतिबंधित देशों को छोड़कर सभी ओपन जनरल लाइसेंस के दायरे में
🔶भारत-अमेरिका ने 100 से अधिक टैंक रोधी जैवलिन मिसाइल प्रणालियों के लिए 4.5 करोड़ डॉलर का सौदा किया
🔶100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत, कोयले पर निर्भरता होगी कम
🔶नेपाल में मौत का आंकड़ा 550 के पार, चीन की चेतावनी- झील के ढहने का ख़तरा
🔶मुंबई में दूध ₹100 के पार, थोक भाव ₹9 बढ़े: दही-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं; चारा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर
🔶जमाखोरी के कारण बढ़े थे चीनी के दाम, मिलों की जांच में खुलासा: सरकार
🔶राजनीतिक दलों को मिलने वाले नकद चंदे पर सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को करेगा सुनवाई
🔶कोलकाता में गरजीं ममता बनर्जी- बंगाल में फिर बनेगी तृणमूल की सरकार, भाजपा ने चोरी से किया सत्ता पर कब्जा
🔶मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार नगा नागरिकों की हत्या की, यूएनसी ने कहा- अस्तित्व और शांति के लिए चुनौती
🔶सोनिया गांधी की किताब न छापने के दावे के बीच पेंगुइन ने कहा- हम भारत में ‘बिलॉन्गिंग’ के प्रकाशक नहीं
🔶नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट
🔶निर्मला सीतारमण का कनाडाई निवेशकों को बड़ा न्योता, भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश की अपील
🔶जापान में बसना हुआ बेहद महंगा: 1 अक्टूबर से PR फीस में 1900% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
🔷नीरज चोपड़ा खेलेंगे डायमंड लीग का फाइनल, पांच सितंबर को ब्रसेल्स में होगा मैच
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,