🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 11दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 दिसम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 13:59 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 27:56 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* बव. – 13:59 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 11:39 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 24:07
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 13:31 से 14:49
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी सप्तमी 13:59 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री भानुसप्तमी , श्री कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव , श्री प्रणब मुखर्जी जयन्ती , अभिनेता दीलीप कुमार जयन्ती , श्री बिनायक आचार्य स्मृति दिवस , सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस , श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस , अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस व विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष बदी अष्टमी 14:59 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पृथ्व्यपतेजोऽनिलखे समुत्थिते*
*पञ्चात्मके योगगुणे प्रवृत्ते ।*
*न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः*
*प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्।।*
★(२/१२ श्वेताश्वतरोपनिषद्)
*भावार्थ👉*
_पृथिवी,जल,अग्नि,वायु और आकाश इन पाँच महाभूतों का भली-भाँति उत्थान होने पर जिस योग की प्राप्ति होती है उससे शरीर योग अग्नि के समान तेजस्वी हो जाता है तथा बुढ़ापे और मृत्यु से मुक्त हो जाता है। अतः इन पाँचों तत्त्वों की शुद्धि आवश्यक है।_
🌹
*11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।
1845 – प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।
1913 – विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।
1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।
1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1946 – यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1949 – खाशाबा जाधव – नागपुर की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी को मात्र पांच मिनट के भीतर ही चित कर दिया।
1960 – बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।
1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।
1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1994 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
1997 – ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 – स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 – मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की , जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 दे दी।
2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने पर्यवेक्षण उपग्रह रीसैट- टू बी आर वन को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2019 – संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी; राज्यसभा ने विधेयक को 105 के मुकाबले 125 वोटों से पारित किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोएव के बीच एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2021 – भारत ने पोखरण रेंज से हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली स्वदेशी टैंकरोधी मिसाइल व पिनाका ई आर, मल्टी बैरल राकेट लॉन्चर प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – भारत ने मानवीय सहायता के अन्तर्गत चिकित्सा आपूर्ति अफगानिस्तान भेजी।
2022 – कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के नए सीएम की शपथ ली , मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।
2022 – महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक मनाकर लौट रहे 48 छात्रों से भरी बस पलटने से 2 की मौत व कई की हालत गंभीर बनी।
2023 – पूर्व प्रधानमंत्री और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में पोलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु डिवाइन हार्ट फाउंडेशन (इंडिया) के 27वें वार्षिक समारोह में शामिल हुईं।
2024 – नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने भारत में अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट की और कई चर्चाओं में भाग लिया।
*11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1810 – अल्फ्रेड डोमोसे – फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि का पेरिस में जन्म हुआ।
1882 – सुब्रह्मण्य भारती, तमिल कवि।
1892 – अयोध्यानाथ खोसला – राज्य सभा के पूर्व सदस्य ( विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित )।
1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।
1931 – ओशो रजनीश – धार्मिक आन्दोलनकर्ता।
1935 – देश के पूर्व राष्ट्रपति , पूर्व विदेशमंत्री , पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का जन्म पश्चिमबंगाल के बीरभूम में हुआ।
1942 – आनंद शंकर – भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
1967 – लिसी सैम्युल -एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।
1969 – ज्योतिर्मयी सिकदर – भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं।
1980 – अनिल कुमार मान भारत के प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल कुश्ती पहलवान।
*11 दिसंबर को हुए निधन👉*
1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1938 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1949 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1967 – न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश थे।
1983 – बिनायक आचार्य
उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1988 – नागेन्द्र सिंह – अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
1998 – कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
2004 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ।
2012- रवि शंकर – भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक ।
2017 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार थीं।
2019 – बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज लॉर का निधन।
2019 – तारासिन्हा , विज्ञापन एजेंसी स्थापित करने वाली पहली भारतीय महिला (87) का निधन हुआ।
2021 – अमरीका की जानी मानी उपन्यासकर एनी राइस का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी संगीत रचयिता एंजेलो बदलमेंती (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता आंद्रे ब्रॉगर (61) का निधन हुआ।
2023 – जापानी पेशेवर पहलवान ओसामु किडो (73) का निधन हुआ।
2023 – अफ्रीकी गायक – गीतकार ज़ाहरा (36) का निधन हुआ।
2024 – प्रसिद्ध गुजराती गायक पुरूषोत्तम उपाध्याय (90) का निधन हुआ।
*11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव।
🌟 श्री प्रणब मुखर्जी जयन्ती।
🌟 अभिनेता दीलीप कुमार जयन्ती।
🌟 श्री बिनायक आचार्य स्मृति दिवस।
🌟 सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस।
🌟 श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस।
🌟 विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *एसपी ने किया यातायात थाने का निरीक्षण: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश*
रोहतास 18 अप्रैल 26*बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को 15 लाख 22 हजार नगद 61.77 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ किया गिरफ्तार ।*