नई दिल्ली १५ मई २६ * NEET पर बड़ा फैसला-
नई दिल्ली- अगले वर्ष से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी।
नीट यूजी पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव का फैसला लिया है। अब अभ्यर्थियों को प्रश्न कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे और उत्तर भी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करने होंगे।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाते हैं। इसमें माउस और कीबोर्ड के जरिए प्रश्नों के उत्तर दिए जाते हैं। इस प्रणाली में मूल्यांकन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत तेज होती है।
वर्तमान में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई), कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी), बैंकिंग और विभिन्न भर्ती परीक्षाएं भी सीबीटी मोड में आयोजित की जा रही हैं।

More Stories
लखनऊ15मई2६ * डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौधरी सुनील गुर्जर ने लखनऊ पहुंचकर दी शुभकामनाएं”
पूर्णिया बिहार 14 मई 26 पूर्णिया में 15 मिनट का ब्लैकआउट सफल, सायरन से दहला शहर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़
पूर्णिया बिहार 15 मई 26 लखना पंचायत मनरेगा विवाद: ग्रामीणों ने मुखिया अनवर के समर्थन में खोला मोर्चा