देहरादून21जून24*योग दिवस कार्यक्रम में जाते हुए मंत्री गणेश जोशी के वाहन आपस मे टकराए, इमरजेंसी ब्रेक लगने से हुआ हादसा,
देहरादून से सागर मलिक यूपीआजतक
देहरादून : योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले के वाहन आपस में टकरा गए और जिस वाहन में मंत्री सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंत्री जोशी सुरक्षित हैं। घटना देहरादून में राजपुर रोड के पास हुई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से दुर्घटना हुई। वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया, जिससे काफिले में चल रहे वाहन आपस में टकरा गए।
उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालाकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया। सभी प्रकार की जांच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जाँच के बाद घर भेज दिया है।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,