March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

. “`NEWS HEADLINES“`

❣️TOP 17 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*13/12/2025*
*==========================*

*1.* कोलकाता एअरपोर्ट पर 3.20 AM उतरे फुटबॉलर लियोनल मेसी का फैंस ने नाच-गाकर किया स्वागत, 14 साल बाद आए हैं भारत, आज साल्टलेक में मैच, ममता, सौरभ और शाहरूख से भी मुलाकात संभव।

*2.* ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया।

*3.* SIR : राज्य भर में 1,67,45,911 वोटरों के तथ्य संदेहास्पद; हियरिंग के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में औसतन 100 लोगों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा, 10 AERO करेंगे सुनवाई।

*4.* किंवदन्ती फुटबॉलर मेस्सी आज शहर में, प्रातः 6 बजे से समारोह सम्पन्न होने तक ई.एम.बाईपास से उल्टाडांगा फ्लाईओवर तक ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष नज़र।

*5.* कोलकाताः सोमवार से इण्डिगो के सभी विमान समयानुसार भरेंगे उड़ान, आज उड़ेंगी 112 में से 108 फ्लाइट।

*6.* हुमायूं कबीर के दांव पर AIMIM दो फाड़? बंगाल की सियासी खिचड़ी से टेंशन में ओवैसी।

*7.* वोटकटवा बनने की तैयारी में तेजप्रताप, बोले-बंगाल और यूपी में पार्टी लड़ेगी चुनाव।

*8.* नक्सली हिडमा के खात्मे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर जाएंगे।

*9.* दिल्ली के कालकाजी में कपूर परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थे परेशान, मिला नोट।

*10.* केरल स्थानीय निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों में सभी डिवीजनों में CPI(M) नेतृत्व वाला LDF आगे।

*11.* यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।

*12.* बिहार के 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई प्रमुख विभागों में नए निदेशक और MD नियुक्त।

*13.* भारत में ‘तेरे टुकड़े हों’ जैसी भाषा का नहीं होना चाहिए इस्तेमाल: मोहन भागवत।

*14.* भाजपा में मुझसे सलाह नहीं ली जाती, दिल्ली से होते हैं सभी फैसले: अमरिंदर सिंह ने सुनाया दुखड़ा।

*15.* मणिपुर से हट सकता है राष्ट्रपति शासन ! भाजपा ने पार्टी विधायकों को दिल्ली बुलाया।

*16.* बीकानेर में बार-एसोसिएशन चुनाव में अजय पुरोहित जीते: बोले; हाईकोर्ट की बैंच बीकानेर लाएंगे।

*17.* व्हाइट हाउस ने ट्रम्प की बीमारी की अफवाह खारिज की:कहा- हैंडशेक करने से निशान बने; ट्रम्प बोले- मेरे जैसा मेहनती राष्ट्रपति कोई नहीं।

*==========================*

Taza Khabar