लखनऊ 12 अक्टूबर 26**सीएम कार्यालय तक रैली निकाल रहे दिव्यांगजनों को पुलिस ने रोका*
__________________________
👉*दिव्यांग महागठबंधन ने दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के समर्थन में शुरू किया आमरण अनशन*
*लखनऊ।* दिव्यांग महागठबंधन ने आज गांधी प्रतिमा हजरत गणपत धरना प्रदर्शन के साथ आमरण अनशन भी शुरू कर दिया। उसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय विधानसभा तक रैली निकाल कर प्रदर्शन करने जा रहे दिव्यांगजनो को पुलिस ने जीपीओ के सामने रोक दिया। बाद में पुलिस दिव्यांगजनों को बसों में भर कर ईको गार्डेन ले गयी।
आज आमरण अनशन में महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार बैठे। दिव्यांग महागठबंधन बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण की सूची तत्काल जारी करने की मांग कर रहा है।
ज्ञात हो कि 4 जून को शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग, अबाध्य रोगी, दिव्यांग दम्पत्तियो के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए 4 जून को शासनादेश जारी किया था, 30 जून तक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण सूची जारी होनी थी। लेकिन शासन स्तर पर लंबे समय से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी नहीं की जा रही है। जिसके विरोध में दिव्यांग महागठबंधन ने प्रदेश व्यापी आन्दोलन के तहत धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन शुरू किया है ।
दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमने सरकार को 11 अक्टूबर तक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची जारी न होने पर आन्दोलन कि चेतावनी दी थी। लेकिन सरकार ने हमारी चेतावनी को संज्ञान में नहीं लिया।
जिसकी वजह से मजबूरी में हमको आंदोलन करना पड़ रहा है। हमने सभी अधिकारियों से संवाद स्थापित करने की कोशिश की, बेसिक शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने आश्वासन दिया, दोनों डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया लेकिन आज तक अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण सूची जारी नहीं हुई । बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग असाध्य रोगियों व दिव्यांग दंपति शिक्षक परेशान है। समय से इलाज न मिल पाने के कारण उनकी मृत्यु हो रही है उसके बावजूद सरकार आंख मुंदे बैठी है।
महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने कहा कि हम दिव्यांग बेसिक शिक्षकों को न्याय दिलाने के बाद ही आमरण अनशन समाप्त करेंगे। हम लोकतंत्र में गांधीवादी तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, सरकार दिव्यांगजनों की आवाज को नहीं सुनना चाहती है तो हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे।
कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार के अन्याय के खिलाफ हम सड़कों पर हैं। हम सरकार से किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहते हैं, हम चाहते हैं कि सरकार हमारी बात सुने और जो शासनादेश है उसका अनुपालन करें।
महागठबंधन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि हम सरकार कि धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
आज धरना प्रदर्शन देने वालों मे दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मुकेश कुमार भारती, कालका प्रसाद साक्षी,दुर्वेश कुशवाहा, धर्मवीर शर्मा, अरुण कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, बेसिक शिक्षक मनोज कुमार,अर्निका सचान, बलवीर सिंह, लाखन सिंह आदि शामिल थे।

More Stories
कौशाम्बी 12 अक्टूबर 26**मंझनपुर रामलीला में अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला का हुआ मंचन*
पटना 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार राज्य कि कुछ प्रमुख खबरें
कानपुर नगर 12 अक्टूबर 26*त्यौहारों पर चोरों का हो रहा काम दुकानदारों का हो गया काम तमाम*