डेहरी/रोहतास5जून26*NH-2 सर्विस रोड पर तेज रफ्तार का कहर, हुंडई क्रेटा कार ने युवक को दुर तक घसीटा, मौत*
डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास। ब्यूरो चीफ : मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट_✍🏻
रोहतास*NH-2 के नीचे सर्विस रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार ने एक युवक की जान ले ली। हादसा कुशवाहा भवन/रेशमा मार्केट के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी तरफ से साइकिल से जा रहे युवक को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा।
*800 मीटर तक घसीटता ले गया कार चालक*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक कार में फंस गया था। लोगों ने चालक को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं और तेज गति से भाग निकला। फंसे हुए युवक को कार लगभग 800 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे न्यू एरिया मोहल्ले के निवासी रिंकु कुमार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को भी घटनास्थल से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
*अस्पतालों की अवैध पार्किंग बना रही जानलेवा सर्विस रोड*
मोहल्लेवासियों ने बताया कि सर्विस रोड के किनारे कई बड़े-बड़े अस्पताल संचालित हैं, लेकिन उनके पास मरीजों और कर्मचारियों के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। मजबूरन लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे सर्विस रोड पहले से संकरी हो गई है और पैदल चलने वालों की जान जोखिम में है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्पताल संचालकों पर प्रशासन की कोई कार्रवाई न होने से वे मनमाने ढंग से अस्पताल चला रहे हैं। नाबालिग और नवयुवक तेज रफ्तार से बाइक-कार चलाते हैं, जिससे हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। लोग अब सड़क पर निकलने से डरने लगे हैं।
*जनता की मांग*
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मांग की है:
1. NH-2 सर्विस रोड पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं
2. अस्पतालों के आसपास सड़क किनारे गाड़ी पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगे
3. नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो
मोहल्लेवासियों का सवाल है – “आखिर आम लोगों की जान की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? प्रशासन कब तक ऐसी घटनाओं का इंतजार करेगा?”

More Stories
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 जून 26*“ ऑपरेशन प्रहार ” के तहत 01 अभि0 को 350 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गाँजा ) सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 जून 26*अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष टीम गठित*