झांसी18 अप्रैल24*ग्राम पठा में विद्युत की निकली चिंगारी से गेहूं की फसल हुई स्वाहा।
मऊरानीपुर। गत दिवस ग्यारह हजार हाई वोल्टेज की लाइन से निकले फॉल्ट की वजह से निकली चिंगारी से एक किसान के खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग जाने से पीड़ित किसान ने मंडी समिति मऊरानीपुर से जली गेहूं की फसल का मौका मुआयना कर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम पठा निवासी किसान सोनू सिंह बुंदेला पुत्र राजकुमार सिंह ने बताया की गत बुधवार को खेतों के बीचों बीच से निकली ग्यारह हजार हाई वोल्टेज की लाइन में अचानक फॉल्ट होने से निकली आग के रूप में चिंगारी के कारण खेत में पकी खड़ी 7 बीघा की गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई जिससे पूरे खेत की फसल जल गई है। पीड़ित किसान ने मंडी समिति मऊरानीपुर से विद्युत की चिंगारी से जली गेहूं की फसल का मौका मुआयना कराकर क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। बताते चलें की पिछले महीने दो मार्च को ओलावृष्टि अतिवृष्टि के कारण रवि की फसलें नष्ट हो गई थी लेकिन उसमे से कुछ आधी अधूरी शेष बची गेहूं की फसल को किसान ने रखवाली करके बामुश्किल बचा कर रखा था लेकिन उस पर भी बिजली के फाल्ट से निकली चिंगारी के चलते वह भी स्वाहा हो गई जिससे बचा खुचा निवाला भी किसान से छीन गया है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक।
More Stories
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 29 अक्टूबर 26*बादलों की ओट में छिपे सूर्यदेव, करवा चौथ पर चांद के दीदार की चिंता
मथुरा 29 अक्टूबर 26*पीईटी अभ्यर्थियों के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच दो दिन और चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन