झांसी 31 अक्टूबर 2022*झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवर्तन मार्ग के रूप में कट बनवाए जाने की मांग की है।
झांसी खजुराहो फोरलाइन को जोड़ने वाली झांसी मिर्जापुर राष्टीय राजमार्ग पर कार्यदाई संस्था द्वारा वाहनों को इधर से उधर मार्ग परिवर्तन करने के लिए नजदीकी में रास्ता नही बनाए जाने से आए दिन ग्राम अटारन के पास वाहनों के आमने सामने टकराने का खतरा बना रहता है। जिससे क्षेत्रवासियों ने झांसी जिलाधिकारी, मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी तथा संबंधित कार्यदाई संस्था को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम खिलारा, भड़रा की ओर जाने वाले झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवर्तन मार्ग के रूप में कट बनवाए जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*