झांसी 28 नवंबर। उर्द तिल खरीफ फसल का मुआवजा देने मांग करते किसान।
खरीफ की फसलों में अतिवृष्टि के चलते हुए नुकसान के बाद सरकार द्वारा राजस्व टीमों का गठन कर फसलों में हुए नुकसान का आकलन कराया गया था। तो अब नुकसान की छतिपूर्ति राशि दिलाए जाने की प्रक्रिया मऊरानीपुर तहसील प्रशासन द्वारा चलाई जा रही है। जिसके चलते मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचमपुरा के किसानों का कहना है कि छोटे बड़े किसानों में सरकार के द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। बड़े किसानों का आरोप है कि छोटे किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा राशि दी जा रही है। और बड़ी जोत वाले बड़े किसानों को मुआवजा राशि से बंछित किया जा रहा है। राजेन्द्र सिंह पटेल, नवलकिशोर पटेल, मथुरा प्रसाद पटेल,थान सिंह, आंनद पटेल, मानवेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र पटेल आदि बड़ी जोत वाले किसानों ने शासन प्रशासन से खराब हुई फसलों के बदले सभी किसानों को मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
रीवा27जुलाई26*नियम तोड़ती रीवा पुलिस: ट्रिपलिंग कर बाइक पर ले गए आरोपी, वायरल वीडियो पर उठे सवाल*
अबोहर पंजाब27जुलाई26*इंदिरा नगरी में नशों के खिलाफ पुलिस का चैकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ
अबोहर पंजाब27जुलाई26*साढ़े चार किलो पोस्त व ड्रग मनी सहित पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा