May 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी 15 सितंबर*4 बच्चों का पिता पत्नी और बच्चों को छोड़कर चार बच्चों की मां के साथ रफूचक्कर हो गया।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और पिछले 3 माह से घर नही आया। जब इस संबंध में जब उसने गांव वालों से जानकारी की तो बताया गया कि वह एक अन्य महिला के साथ रह रहा है। जिससे उक्त मामले को लेकर महिला बच्चों सहित कोतवाली मऊरानीपुर जा पहुंची और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। तो वही जिस महिला के साथ उक्त व्यक्ति भागा उस महिला का पति भी बच्चों सहित कोतवाली आ पहुंचा और उसने भी अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। जिसमें यह सामने आया कि 4 बच्चों का पिता तथा चार बच्चों की मां के साथ भाग गया। फिलहाल मामले को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। तो सोचने वाली बात यह है कि 4 बच्चों को छोड़कर दूसरे चार बच्चों की मां के साथ पिता कैसे भाग गया और वह कैसी मां जो अपने चार बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई।

संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।