झांसी 11 नवंबर । बाइक पर बैठा कर ले जा रहा युवक की नियत हुई खराब युवती से किया दुष्कर्म।
एक युवती के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। जहां बाइक सवार युवक गांव से युवती को शहर छोड़ने जा रहा था। तभी गांव से कुछ दूर चलने के बाद युवक की हुई नियत खराब हो गई। और भोपाल रेल्वे लाइन किनारे युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने बबीना थाना पुलिस से करते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। बताया गया है कि बबीना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती ने पास के ही गांव के व्यक्ति से शहर तक छोड़ने की बात कही। और जब वह उसके साथ शहर जा रही थी। तभी उसकी नियत खराब हो गई। और उक्त युवक द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया गया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइट। पीड़ित लड़की व राधे श्याम राय, एसपी सिटी झांसी।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर नगर28जुलाई26*देर रात नशे में धुत लोडर चालक का तांडव, कई दुकानें तोड़ीं, मारी टक्कर टला बड़ा हादसा*
नई दिल्ली28जुलाई26*18 वर्ष से कम उम्र के उन सभी गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करे-सुप्रीम कोर्ट
जालौन28जुलाई26*जालौन पुलिस ने पकड़ा एक शातिर बदमाश