झांसी। 2 अक्टूबर 2024 हरपुरा के पास लगे विद्युत पोल तक पहुंचा खरपतवार।
मऊरानीपुर । इसे विद्युत विभाग की लापरवाही कहें या अनदेखी जिससे हरपुरा के खेतों में करंट फैलने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा फिर भी संबंधित विभाग बेखबर बना हुआ है। मऊरानीपुर एवं भंड़रा बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हरपुरा, पंचमपुरा संपर्क मार्ग के किनारे खेतों में लगे विद्युत पोलों पर बरसाती खरपतवार खंबे के सहारे 11 हजार हाई वोल्टेज की लाइन को छू रहे है फिर भी संबंधित विभाग के कर्मचारियों का ध्यान इस ओर नही जा रहा है। जिससे हरपुरा पंचमपुरा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग से विद्युत खंभों के तारों तक पहुंच चुके बरसाती खरपतवार को हटाए जाने की मांग की है।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी यूपी आजतक।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*