झाँसी20सितम्बर*नेशनल हाईवे मार्ग पर जमघट लगाकर खड़े अन्ना मवेशी ।
झांसी 19 सितंबर। जहां क्षेत्र के किसानों के लिए छुट्टा मवेशी दुःखदाई बन गये है। वही झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह झुंड बनाकर खड़े छुट्टा विचरण करने वाले आवारा पशुओं के जमघट से वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ है। जिसमें सबसे अधिक बड़ागांव दुगैला, ग्राम बुखारा, भदरवारा, भिटारन, अटारन, बसरिया, धायपुरा, बरुआमाफ, देवरीघाट, छाती पहाड़ी तथा झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग 39 पर सिद्धपुरा, खिलारा, भण्डरा के पास अन्ना मवेशी जमघट व जमावड़ा लगाकर खड़े रहते है। जिससे वाहन चालकों एवं ग्रामीणजन खासे परेशान हो रहे है। जबकि प्रदेश सरकार का कहना है कि गांव गांव में गौशालाएं बनवाई गई है। वही क्षेत्र के अनेक ग्राम पंचायतों में अभी तक गौशालाएं नही बनी होने से गांवों के पशुपालकों के अन्ना जानवर किसानों के खेतों के अलावा सड़कों पर छुट्टा विचरण कर रहे है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*