झाँसी10अक्टूबर*राशन की दुकान का चावल से भरा हुआ एक ट्रैक्टर पकड़ा गया।
भण्डरा। मुखविंदर की सूचना पर सोमवार की सुबह करीब 4 बजे झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी द्वारा राशन की दुकान का चावल से भरा हुआ एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पठा से एक ट्रैक्टर में कोटे का चावल मध्यप्रदेश के हरपालपुर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। जिससे पूरी रात्रि एसडीएम सूचना के आधार पर झांसी खजुराहो चार लेन पर निगरानी बनाए रहे। जिससे सोमवार सुबह 4 बजे ग्राम पठा से एक ट्रैक्टर चावल भरकर हरपालपुर की ओर जा रहा था। जिसे पकड़कर संबंधित खाद्य आपूर्ति विभाग के सुपुर्द करते हुए मामले की सही जांच के लिए आदेशित किया गया है। वही इस संबंध में खाद्य आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण मऊरानीपुर नही आया हूं।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली6मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*