April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी06मार्च24*विधुत विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए भण्डरा जेई देवेन्द्र कुमार की देखरेख में शिविर लगाया गया।

झाँसी06मार्च24*विधुत विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए भण्डरा जेई देवेन्द्र कुमार की देखरेख में शिविर लगाया गया।

झाँसी06मार्च24*विधुत विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए भण्डरा जेई देवेन्द्र कुमार की देखरेख में शिविर लगाया गया।

झाँसी से सुरेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपीआजतक

मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत बीरा में बुधवार को प्रधान के मकान के दरवाजे सामने विधुत विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए भण्डरा जेई देवेन्द्र कुमार की देखरेख में शिविर लगाया गया। जिसमें गांव के अवैध कलेक्शन धारियों के खिलाफ विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने झुंड बनाकर लामबंद होते हुए विभाग के कर्मचारियों से लड़ाई झगड़ा करते हुए उसकी गले बान तक पकड़ ली। जिसका वीडियो संविदा कर्मचारी द्वारा बना लिया गया लेकिन उक्त लोगों ने एक राय होकर उसका मोबाइल छीनकर बनाए गए वीडियो को जबरन डिलीट कर दिया। संविदा कर्मचारी मुहम्मद शमीर एवं प्रमोद कुमार ने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के साथ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

मऊरानीपुर । गत शनिवार, रविवार को हुई अतिवृष्टि,ओलावृष्टि के साथ चली तेज आंधी से पंचमपुरा गांव की विद्युत व्यवस्था चरमरा जाने से ठप्प पड़ी हुई है। जिससे पूरा गांव अंधेरे में पड़ा हुआ है तथा 5 दिन निकल जाने के बाद भी संबंधित बिजली विभाग द्वारा टूटे पड़े दोनों बिजली के खंभों व क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिरे ट्रांसफार्मर को ठीक नही करने से ग्रामीणों को लगातार छः दिनों से बगैर बिजली के अंधेरे में रहने के साथ रोजमर्रा के सभी जरूरी कार्य बंद हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है फिर भी संबंधित विभाग बेखबर बना हुआ है। ग्राम पंचायत पंचमपुरा के स्थानीय निवासियों ने बताया कि शनिवार, रविवार को हुई ओलावृष्टि और तेज आंधी, बेमौसम बारिश के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर जिन खंभों पर लगा हुआ था उन पर बबूल का पेड़ टूट कर गिर जाने से बिजली के दोनों पोल एवं टांसफार्मर जमीन पर जा गिरे थे। तभी से गांव की बिजली आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। बिजली नही आने से ग्रामीणजन पीने पानी के लिए भी तरसने लगे है क्योंकि पूरे गांव की पानी व्यवस्था बिजली पर ही निर्भर करती है। इसके साथ ही ग्रामीणों को मोबाइल चार्जिंग के लिए मऊरानीपुर या पड़ोसी गांव जाना पड़ रहा है साथ में अन्य रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे है ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सही किए जाने की मांग राजेन्द्र प्रसाद, नवलकिशोर पटेल, राधेलाल, मथुराप्रसाद पटेल, जबाहरलाल पटेल,थान सिंह,कृपेनद कुमार जैतराम पटेल आदि ग्रामीणों ने की है।

Taza Khabar