झाँसी03अगस्त*खकौरा के सरकारी विद्यालय का मऊरानीपुर एसडीएम एवं तहसीलदार ने किया निरीक्षण चार शिक्षक मिले नदारद।
मऊरानीपुर ( झांसी) ग्राम पंचायत खकौरा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का उप जिला अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा एवं तहसीलदार मनोज कुमार ने बुधवार दोपहर एक बजे औचक निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय बंद मिलने से एसडीएम ने बताया कि ऐसे लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी को पत्र भेजा जाएगा। बताते चलें कि धसान एवं उर नदी नदी उस पार के अधिकांश सरकारी विद्यालयों का यही हाल है कि देर खुलना एवं समय से पहले बंद हो जाना। वही क्षेत्र में अनेक प्राइवेट स्कूल वगैर मान्यता के शिक्षा विभाग की मिलीभगत से संचालित हो रहे है।

More Stories
लखीमपुर खीरी 18 नवम्बर 26*खंभारखेड़ा चीनी मिल में किसानों का प्रदर्शन
नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *VVIT पूर्णिया में सद्दाम शेख का भव्य सम्मान, खुशी कक्कड़ ने किया सम्मानित