झाँसी २७ मई २६ * झाँसी में किसानों की पैतृक भूमि विवाद पर गंभीर सवाल
झाँसी: जनपद के ग्राम बूढ़ा में गरीब किसानों की लगभग 12 एकड़ पैतृक कृषि भूमि से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित किसान पुन्नू, हरदयाल और सुरेश कुशवाहा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने सदर एसडीएम एवं संबंधित लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
किसानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन पीड़ित किसानों को न्याय दिला पाएगा, या फिर गरीबों की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की आशंकाएं और गहराएँगी?

More Stories
कानपुर नगर13जुलाई26*मनसुखलाल लाल सर्वोदय इंटर कॉलेज में दर्जनों पेड़ रोपे गए 200 का लक्ष्य*
भागलपुर13जुलाई26*लोदीपुर थानान्तर्गत वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश,
लखनऊ13जुलाई26*विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा