जौनपुर9मई26*गोमती नदी पुल के नीचे चंदवक घाट पर नहाने गए दो युवकोंकी डूबने से मौत
*जौनपुर।* चंदवक थाना क्षेत्र स्थित गोमती पुल के नीचे चंदवक घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कराई। हीरापुर मचहटी गांव के छह दोस्त एक साथ घर से नहाने के लिए गोमती घाट गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से प्रवेश यादव (17) और शिवम चौरसिया (19) डूबने लगे। दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा उनका साथी विशाल गौंड भी नदी में डूबने लगा, लेकिन किसी तरह वह बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
नई दिल्ली20 अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*