कौशाम्बी9मई26*राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 31282 वादों का निस्तारण कर 4 करोड़ 40 लाख 82 हजार 617 रुपए वसूला गया*
*कौशाम्बी।* जनपद न्यायाधीश जे.पी. यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया कार्याक्रम का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रिया सिंह ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण,उप जिलाधिकारी, बैंक अधिकारी व कर्मचारीगण, अधिवक्तागण,लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के सदस्यगण पराविधिक स्वयं सेवक तथा आम जनमानस उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार, कौशाम्बी में निर्मित उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूह/गैर सहायता संगठनों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों के प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगवायें गये। चिकित्सा विभाग द्वारा फ्री-चेकअक कैम्प लगाये गये,जिसका निरीक्षण न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय द्वारा 20 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 49,00,000/रुपए दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 13 परिवारिक वादों का निस्तारण किया गया इसी प्रकार अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम् द्वारा 03 वादों का निस्तारण कर 1,500/-रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा 01 वाद का निस्तारण कर 100/रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश-तृतीय द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण कर 50,500/रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश-चतुर्थ द्वारा विद्युत अधिनियम के 164 वादों निस्तारण कर 3,000/- रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर सिविल जज सी.डि./त्वरित न्यायालय द्वारा कुल 232 वादों का निस्तारण कर 4,190/- रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। सविल जज जू.डि., द्वारा कुल 309 वादों का निस्तारण के अतिरिक्त 2,840/रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 850 वादों का निस्तारण कर 3,640/- रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार सिविल जज जू.डि./ त्वरित न्यायालय-प्रथम् द्वारा 739 वादों का निस्तारण कर 1,08,720/रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू.डि./ त्वरित न्यायालय-द्वितीय द्वारा 803 वादों का निस्तारण कर 1,45,400/रुपए अर्थदण्ड वसूला गया।
जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 27,168 वादों का निस्तारण किया गया तथा पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 432 वादों का निस्तारण कर 18,43,314/रुपए जमा कराया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 02 वाद निस्तारित कर 2,50.259/रुपए जमा कराया गया। न्यायालय, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाये), कौशाम्बी द्वारा सुलह समझौते के आधार कुल 01 मामले का निस्तारण कर 1,50,000/रुपए का अवॉर्ड पारित किया गया तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 541 वादों का निस्तारण कर 3,66,19,154/- रुपए जमा कराया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 31282 वादों का निस्तारण कर 4 करोड़ 40 लाख 82 हजार 617 रुपए वसूला गया।

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*