जोधपुर26दिसम्बर*जॉइंट ग्रुप आॅफ ब्लूसिटी सहेली ने मनाया तुलसी पूजन दिवस*
रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर से
जोधपुर। जॉइंट ग्रुप ऑफ़ ब्लूसिटी सहेली जोधपुर की तरफ से तुलसी जयंती पर जोधाणा वृद्धाश्रम में तुलसी पूजन करके वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
अध्यक्ष सीमा राठी एवं सचिव कुसुम जैन ने बताया कि वृद्धजनों की इच्छानुसार रवा डोसा की स्टाल लगाकर सभी को भोजन कराया गया। कोषाध्यक्ष भारती राठी ने बताया कि तुलसी औषधि का काम करती है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां हमेशा सुख शांति रहती हैं। हमेशा तुलसी की पूजा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित शांति चोपड़ा, मीणा सुराणा, सुनीता जैन, रामेश्वरी भूतडा, अनीता मेहता, प्रमिला मेहता, संतोष सिंघल, नीता जैन, पुष्पा जैन, सरला अरोडा आदि ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।