जोधपुर20नवम्बर*हृदय रोग जांच व परामर्श शिविर में 85 रोगी हुए लाभान्वित*
लायंस क्लब कुचामन सिटी के तत्वाधान में सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से श्री रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र पर ह्रदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। क्लब अध्यक्ष लॉयन मुकेश डालुका ने बताया कि शिविर में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील जैन ने अपनी सेवाएं दी। शिविर संयोजक लॉयन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में 85 रोगियों द्वारा चिकित्सीय परामर्श लिया गया। साथ ही चिकित्सकीय अनुशंषा पर 39 ब्लड सम्बंधित जाँचें, 30 ईसीजी व 4 एक्सरे व 5 टीएमटी की नि:शुल्क जाँचे की गयी। क्लब सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लॉयन नरेंद्र शर्मा, लॉयन हेमराज पारीक, लॉयन चेतन खालडका, लायन शुभम मंडावाला, लायन संजय राँवका, लॉयन सुभाष राँवका, लायन नरेश जैन आदि उपस्तिथ रहे।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*