जोधपुर17अक्टूबर*रीजनल राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता जोधपुर में*
भारत विकास परिषद् जोधपुर महानगर की सत्र 2022 – 23 की द्वितीय बैठक जिला समन्वयक श्री लोकेश मित्तल की अध्यक्षता में सोमानी कॉलेज के सभागार में नंदनवन शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुई ।
प्रान्तीय आई टी प्रमुख ड़ॉ प्रभात माथुर ने बताया की बैठक में 27 सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में प्रान्तीय संरक्षक डा. डी.एल.माथुर , श्री एस. के.जैन, प्रांतीय अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद शर्मा एवं प्रांतीय महासचिव डॉ प्रदीप राठी जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । बैठक का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत द्वारा किया गया । बैठक में प्रान्तीय कार्यकारिणी सद्स्य, जोधपुर की सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। जिला समन्वयक श्री लोकेश मित्तल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया और मंचासीन अतिथियों का परिचय करवाया तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया । लोकेश मित्तल ने बताया कि आगामी 4 दिसंबर को क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान हिंदी, संस्कृत और लोकगीत प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी राजस्थान पश्चिम प्रांत को दी गई है तथा प्रांत द्वारा इस कार्यक्रम का उत्तरदायित्व जोधपुर महानगर को सौंपा गया है । उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन हेतु रातानाडा स्थित माहेश्वरी जनोपयोगी भवन लिया गया है । इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में प्रांतीय अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने प्रकाश डाला एवं मार्गदर्शन दिया । उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन में जो भी अनुमानित व्यय आएगा उसकी व्यवस्था जोधपुर महानगर की सभी शाखाओं से सदस्यता के अनुपात में की जानी है । चर्चा उपरान्त इस हेतु लक्ष्य आवंटित किए गए । जोधपुर मुख्य शाखा, जोधपुर मारवाड़ शाखा, नंदनवन शाखा, सरस्वती नगर, रातानाडा एवं पावटा शाखा हेतु प्रति शाखा, लक्ष्य निर्धारित किया गया । सर्वसम्मति से इस प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का निम्न प्रकार गठन किया गया :-
1. कार्यक्रम संयोजक : श्री लोकेश मित्तल
2. स्वागत समिति :
स्वागताध्यक्ष – डॉ. डी. एल माथुर
2. वित्त समिति :
संयोजक श्री रामाकिशन भूतड़ा, सहसंयोजक श्री सुरेश भूतड़ा
3. आवास समिति :
संयोजक डॉ दिनेश पेडीवाल
4. यातायात समिति :
संयोजक श्री गिरीश लोढ़ा
सहसंयोजक श्री सम्पत सिंह टाक
5. पंजीयन समिति
संयोजक डॉ प्रभात माथुर
6. हॉल सज्जा, बैठक व्यवस्था, बैनर एवं माइक आदि
संयोजक डॉ. विष्णु दत्त दवे
7. निर्णय संकलन, टाईम कीपींग, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समिति:
संयोजक श्री शैलेष माहेश्वरी
सहसंयोजक श्री गीतेश्वर वार्ष्णेय
8. पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था समिति
संयोजक श्री राधेश्याम वैष्णव
9. भोजन एवं अल्पाहार व्यवस्था:
संयोजक श्री रामाकिशन भूतड़ा
सह संयोजक श्री सुरेश भूतड़ा
10. प्रचार प्रसार एवं छायांकन समिति:
संयोजक डॉ प्रभात माथुर
11. चिकित्सा समिति:
संयोजक डॉ दर्शन ग्रोवर
12. प्रकाशन समिति
संयोजक डॉ. रवि कुमार दाधीच
सह संयोजक डा. प्रभात माथुर एवं श्री सुन्दर लाल लखवानी।
प्रान्तीय महासचिव डा. प्रदीप राठी ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी दायित्वधारियों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने आवंटित कार्य को समयबद्धता एवं पूर्ण समर्पण के साथ सम्पादित करें ।
मारवाड़ शाखा के अध्यक्ष श्री एन. आर. राय ने सुझाव दिया कि इस प्रतियोगिता हेतु एक ब्रोशर तैयार किया जाए जिसमें भारत विकास परिषद एवं इस प्रतियोगिता की जानकारी प्रकाशित की जाए ताकि धन संग्रह के समय इसका उपयोग किया जा सके ।
बैठक के अंत में श्री लोकेश मित्तल ने सभी दायित्व धारियों का आभार ज्ञापित किया।
राष्ट्रगान के गायन के साथ बैठक सम्पन्न हुई ।
लोकेश मित्तल
जोधपुर जिला एवं महानगर समन्वयक

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है