जोधपुर08*रविवार को कर्फ्यू में प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक आठ घण्टे की छूट
जोधपुर, 7 मई/जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी कर्फ्यू में 8 मई रविवार को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक आठ घंटे के लिए छूट प्रदान की गई है।
पुलिस उपायुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट मुख्यालय एवं यातायात राजकुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि छूट अवधि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। छूट अवधि के दौरान फल, सब्जी, डेयरी, किराणा व चश्मे(अॅाप्टिकल) की दुकानों को छोड़कर अन्य समस्त प्रकार की दुकाने बंद रहेंगी।
छूट अवधि में मेडिकल स्टोर्स तक दवा आपूर्ति करने वालों को आवागमन की छूट रहेगी। छूट अवधि में समस्त प्रकार के वाहनों (दवा आपूर्ति करने वाले वाहनों को छोड़कर) का आवागमन वर्जित रहेगा। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के समस्त व्यक्तियों को छूट अवधि समाप्त होने से पहले ही अपने-अपने घरों में पहुंचना होगा। छूट के दौरान कोई भी व्यक्ति वै़ध, अवैध अस्त्र-शस्त्र लेकर घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। यह आदेश 8 मई रविवार के लिए ही मान्य होंगे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*