जोधपुर01नवम्बर23*रेलवे स्टेशन से 95 लाख रुपये और 11 किलो चांदी बरामद।
राजस्थान न्यूज़ डेस्क, जोधपुर आरपीएफ ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों के सामान की चैकिंग की। आरपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों के बैग से 95 लाख कैश और 8 लाख 61 हजार कीमत की 11 किलो चांदी जब्त की है।
जोधपुर स्टेशन पर जांच करते हुए टीम ने दो लोगों ने रुपयों से भरा बैग और चांदी बरामद की। दोनों के पास सामान का लेखा-जोखा नहीं था। दरअसल, विधानसभा चुनाव के चलते आरपीएफ स्टाफ रेलवे में अवैध शराब, कैश और हथियारों की संभावित तस्करी में निगरानी के लिए अलर्ट मोड पर है। आरपीएफ की टास्क टीम जगह-जगह तैनात है, जो ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों पर नजर रख संदिग्ध यात्रियों के सामान की तलाशी ले रही है।

More Stories
पूर्णिया 15 नवम्बर 26*कसबा में उमड़ा आस्था का सैलाब, महावीर चौक घाट बना आकर्षण का केंद्र
महोबा 15 नवम्बर 26*खरेला में दिवारी नृत्य का महामुकाबला: लाठियों की तड़तड़ाहट के बीच हमीरपुर की तगारी टीम बनी विजेता!
बांदा 15नवंबर 26*केदारनाथ महाविद्यालय कमासिन में निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित*