जोधपुर 07 नवम्बर 2023* बी.आर. बिरला ग्रुप ऑफ स्कूल्स की भदवासिया शाखा द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन
रिपोर्ट – न्यूज़ यूपीआजतक
जोधपुर 07 नवम्बर 2023* बी.आर. बिरला ग्रुप ऑफ स्कूल्स की भदवासिया शाखा द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन
बी.आर. बिरला ग्रुप ऑफ स्कूल्स की भदवासिया शाखा में स्नेल टेल के बच्चों द्वारा रामलीला का आयोजन धूमधाम से किया गया| विद्यालय प्रांगण को राज सिंहासन, गुरुकुल, अशोक वाटिका के सुंदर दृश्यों के अनुसार सजाया गया| प्ले-ग्रुप से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने राजा दशरथ, रानियाँ (कौशल्या, सुमित्रा और केकैयी ) सीता-राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ, हनुमान, तथा रामायण के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में राम जन्म, गुरुकुल शिक्षा, सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, राम हनुमान मिलन, रावण वध तथा श्रीराम का राज तिलक के दृश्यों का विद्यार्थियों द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक मंचन किया गया| अपने-अपने किरदारों में बच्चे बहुत सुन्दर और मनमोहक थे| शिक्षण के साथ कला एवं भारतीय संस्कृति का विकास करना ही बी.आर. बिरला ग्रुप स्कूल्स का मुख्य ध्येय है| अभिभावकों ने इस आयोजन की काफी सराहना की तथा बच्चो का उत्साह वर्धन किया|

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*