जयपुर30नवम्बर23* दिनदहाड़े जघन्य वारदात, मां और दो बच्चों की हत्या, मची सनसनी*
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके से दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आ रही है. महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी गई . घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. मौके पर FSL की टीम भी पहुंच गई. जानकारी के अनुसार मालवीय नगर के झालाना इलाके में एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पहले गोली चलाई गई, उसके बाद चाकू भी मारे गए. इस घटनाक्रम से लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस मृतकों के पहचान करने का प्रयास कर रही हैं▪️

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 मई २०26* पूर्णिया में वट सावित्री व्रत की धूम, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र
कानपुर देहात15मई26*मिलावटखोरों पर कानपुर देहात पुलिस का बड़ा प्रहार
कानपुर नगर 15 मई *पनकी पुलिस के सत्यापन अभियान में संदिग्ध बांग्लादेशी- रोहिंग्या नहीं मिलने की रिपोर्ट*