जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त, मचा हड़कंप*
जयपुर:* अजमेर। घरेलू सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी के खिलाफ जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत रात जिला रसद विभाग की टीम ने अजमेर शहर और पुष्कर में बड़ी कार्रवाई की है। रसद जिला अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे पुष्कर के बागोलाई गांव के खेत में बने गोदाम पर छापा मारा गया। यहां पर रोहित कुमावत ने बड़ा सा गोदाम बनाकर भारी संख्या में गैस सिलेण्डरों का स्टॉक कर रखा था। रोहित कुमावत ने निजी गैस कम्पनियों की एजेंसी लेकर अवैध रूप से 600 सिलेंडर रखने का बहुत बड़ा गोदाम बना रखा था। घरेलू गैस स्टोरेज के लिए सरकारी स्तर पर मापदंड भी नहीं पाए गए तथा विस्फोटक लाइसेंस भी नहीं मिला। मौके से कुल 448 गैस सिलेंडर पाए गए। इनमें 68 भरे हुए थे। उसके घर से भी 64 खाली सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सभी सिलेंडर जब्त कर अन्य अधिकृत ऐजेंसी को सुपुर्द कर दिए।
*61 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त:*
अजमेर शहर में रसद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 61 सिलेंडर जब्त किए हैं। जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ के नेतृत्व में शहर के मेयो लिंक रोड व धोला भाटा क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 58 घरेलू गैस सिलेंडर सड़क पर रखे पाए गए। जिसमें 550.6 किलोग्राम गैस भरी हुई थी। रसद विभाग ने मौके पर ही इन्हें जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा रसद विभाग की टीम ने दाल-बाटी रेस्टोरेंट से एक, चामुंडा रेस्टोरेंट से दो घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पकड़ा। जिन्हें जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*श्रीगंगानगर में बॉर्डर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा पकड़ा, 11 आरोपी गिरफ्तार*