जयपुर13अक्टूबर2023*एक बार फिर से जे.के.जे. ज्वैलर्स डांडिया महारास-2023 दिल से..
वैशाली नगर में 21 से 24 अक्टूबर को सजेगा मां दुर्गा का भव्य दरबार,
खनकेंगें डांडिया होगी गरबे की धमाल
इस बार दशहरे_पर रावण दहन का होगा ख़ास आयोजन …
डांडिया क्वीन-2023 फ़ैशन कॉन्टेस्ट का भी होगा विशेष आयोजन
जयपुर / अपनी भव्यता एवं विशालता के लिए मशहूर राजस्थान के सबसे बड़े जेकेजे ज्वैलर्स डांडिया महारास-2023 का भव्य आयोजन इस बार भी पूरे जोश, उत्साह, उमंगता के साथ 21 से 24 अक्टूबर 2023 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक वैशाली नगर गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज परिसर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इस बार दशहरा महोत्सव को शामिल करते हुए रावण दहन एवं अन्य कल्चरल इवेंट आयोजित किए जाएँगे।
पिछले 12 वर्षों से वैशाली नगर में आयोजित यह आयोजन लोगों में उत्साह, उमंग हर्षोल्लास एवं फेस्टिवल सीजन को पूर्ण जोश के साथ इंजॉय करने का एक बेहतरीन जरिया बन गया है । डांडिया महारास एवं दशहरा उत्सव 2023 के पोस्टर का विमोचन करते हुए शहर की नामचीन हस्तियों ने कहा कि मां दुर्गा के नौ रूपों के सबसे बड़े महापर्व नवरात्रि फेस्टिवल के तहत आयोजित डांडिया महारास की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने इस आयोजन को महिला शक्ति के सम्मान में बड़ा आयोजन बताया। सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम, भाईचारे को बढ़ावा देने, नारी शक्ति का सम्मान,”स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर”, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या पूजन एवं अन्य सोशल संदेशों के साथ हर साल आयोजित होने वाले इस डांडिया महारास के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां विशाल पांडाल में डांडिया एवं गरबे की धूम के बीच स्पेशल डांस परफॉर्मेंस एवं राजस्थानी संस्कृति एवं संस्कारों को सुशोभित करते करते हुए बहुत सी परफोर्मेंस होंगी। साथ ही महिलाओं में फ़ैशन के क्रेज़ को देखते इस बार से डांडिया क्वीन फ़ैशन कॉन्टेस्ट का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजय पर्व दशहरे के दिन विनर्स महिलाओं को क्राऊन, ट्रॉफ़ी एवं अन्य ढेरों गिफ़्ट दिए जाएँगे। आयोजन के एंट्री पास पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध हैं। आयोजन में अपनी सहभागिता के लिए मोबाइल नंबर 9829033530 या 8619189755 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*