जयपुर10जुलाई25*सैंड ड्यून्सअकादमी कपूरावाला के प्रांगण में आज आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
जयपुर से सतीश वर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
*गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा
गुरु साक्षात परब्रह्म,, तस्मै श्री गुरुवे नम:
जयपुर*गुरु पूर्णिमा* गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए *सैंड ड्यून्सअकादमी ,कपूरावाला के प्रांगण में आज आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को *गुरु पूर्णिमा महोत्सव* मनाया गया।
समस्त गुरुजन वृन्द की वंदना करते हुए तिलक लगाकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया । *वैदेश्वरी* द्वारा की गई गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। *एकलव्य की गुरु दक्षिणा* ने गुरु शिष्य भक्ति से अवगत कराया। श्लोक ,कविता ,भाषण इत्यादि के माध्यम से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार प्रस्तुत किये।
निदेशक महोदय *श्री अभिमन्यु शर्मा* एवं विद्यालय प्राचार्या *सुश्री सीमा शर्मा* ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन कहकर उनका हौसला बढ़ाया।
प्रशंसनीय कार्य यह रहा कि *Bookalooza*
द्वारा नन्हें लेखकों को लिखने का मंच प्रदान किया गया था । नन्हे लेखकों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन *गुरु पूर्णिमा* के दिन निदेशक महोदय एवं मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ऑरेंज हाउस प्राइवेट लिमिटेड सीनियर एरिया मैनेजर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर पारितोषिक वितरण किया गया।
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*