जयपुर08अगस्त21*मेहंदीपुर बालाजी महाराज मंदिर के महंत किशोर पुरी महाराज का देवलोक गमन मंदिर के कपाट बंद*
राजस्थान में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेंहदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री किशोर पुरी महाराज जी का आज देवलोक गमन हो गया है। महाराज महंत किशोर पुरी महाराज लंबे समय से बिमार चल रहे थे। आज जयपुर के एक निजी अस्पताल में महंत जी ने अंतिम सांस ली। महंत किशोर पुरी महाराज 88 वर्ष के थे। महंत जी के देवलोक गमन की खबर सुनते ही मेहंदीपुर में शोक की लहर दौड़ गई। मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी महंत किशोर पूरी महाराज के देवलोक गमन पर शोक जताया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार7अक्टूबर 26* पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सहारनपुर 7 अक्टूबर 26 चिकित्सा सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में रखने के फैसले का स्वागत