जयपुर 1 सितंबर 26*बीजेपी ने 8 मुस्लिमों को दिए टिकट, जयपुर निगम चुनाव में बीजेपी ने 51 महिलाओं को टिकट दिया है*
जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीदवार उतारकर इस इलेक्शन को रोचक बना दिया है. बीजेपी के इस दांव से कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ गई है. इस अलावा नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं को 35 फीसदी टिकट दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने 150 में 51 टिकट महिलाओं को दिया है. वहीं कांग्रेस ने संगठन के चेहरों पर भरोसा जताया है. कांग्रेस की सूची में संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और मौजूदा पार्षद शामिल हैं. कांग्रेस ने 4 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, 2 पीसीसी प्रकोष्ठ प्रमुखों और एक पीसीसी सचिव को भी टिकट दिया है. भाजपा की सूची में महिला और सामाजिक समीकरण पर खास फोकस दिखाई दे रहा है…

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*