जम्मू कश्मीर29अक्टूबर23*श्रीनगर में फिर आतंकी हमला, ईदगाह इलाके में आतंकियों ने इंस्पेक्टर को मारी गोली।
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों की खबर सामने आ रही है। आज (रविवार 29 अक्टूबर) को जम्मू कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने गोली मार दी, जानकारी के मुताबिक गोली लगने से जवान घायल हो गया है।
इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना जवानों ने सुरक्षा बड़ा दी है। घटनास्थल के आसपास भी प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई है।
- ईदगाह में आतंकी ने की फायरिंग
- गोली लगने से जेके पुलिस का अधिकारी घायल
- फायरिंग के बाद सुरक्षा कड़ी की गई
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
जेके पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर फायरिंग की और उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकी ने पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना के तुरंत बाद श्रीनगर के ईदगाह में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

More Stories
कानपुर नगर 13जनवरी 26**शहर में पड़ रही ग़लन भरी ठंड से करें बचाव व रहे सुरक्षित,अस्पताल चिकित्सकों ने शहर वासियों और गांव वासियों को चेताया*
लखनऊ 13 जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 13 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें