जमशेदपुर4सितम्बर25*झारखण्ड के जमशेदपुर में 30 लाख की दिनदहाड़े लूट
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी साकेत से करीब 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया गया।
जानकारी के अनुसार, कारोबारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए इनोवा सवार अपराधियों ने उन पर हमला कर बैग छीन लिया। इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और भागने से पहले इलाके में हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना पाकर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
More Stories
लखनऊ 10 नवंबर 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मिर्जापुर 10 नवंबर 26*मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी लाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट*
लखनऊ 10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।