ब्रेकिंग न्यूज़,,,,,,,
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित, बीईओ की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही
लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल,*यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू स्थित कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार के गंभीर आरोपों से हड़कंप मच गया। छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए संदीप कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए। बीईओ सदर ध्यान चंद ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की और अपनी जांच आख्या बीएसए को सौंपी।
जांच रिपोर्ट में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। रिपोर्ट मिलते ही बीएसए संदीप कुमार ने आरोपी इंचार्ज अध्यापक सुबोध कुमार के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए निलंबन के आदेश जारी कर दिए। विभागीय कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है।
More Stories
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन