चित्रकूट30अप्रैल*पूर्व प्रधान ने दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता कुबेर पर रिश्वत मांगने सहित लगाए गंभीर आरोप।
मुख्य सचिव,डीएम व एसपी को आवेदन भेजकर , जांच कर कार्यवाही की मांग की।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
पहाड़ी । चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी थाना अंतर्गत नांदी निवासी जगतपाल प्रजापति पूर्व प्रधान नांदी के द्वारा लिखित विज्ञप्ति देकर बताया गया कि जीवन केसरी दैनिक समाचार पत्र के चित्रकूट संवाददाता कुबेर के द्वारा 27 अप्रैल 2023 को समय लगभग 11:00 बजे दिन में ₹50000 की मांग की गई और जब मैंने रुपया देने से मना किया तो संवाददाता के द्वारा कहा गया कि मैं समाचार पत्र के माध्यम से तुम्हारी शोहरत को बर्बाद कर दूंगा और संवाददाता कुबेर ने 28 अप्रैल 2023 को जीवन केसरी समाचार पत्र में खबर छपवा कर प्रार्थी की सामाजिक स्थित को बर्बाद किया जिस पर श्री कृष्ण ने टिप्पणी किया की जगतपाल गुंडा वा अतीक अहमद है कुबेर और श्रीकृष्ण नांदी निवासी दोनों सगे भाइयों ने मुझसे ईर्ष्या द्वेष की भावना रखते हुए मेरी शोहरत, सामाजिक प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के साथ-साथ मानसिक आघात पहुंचाया है पूर्व प्रधान द्वारा प्रमुख सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, चित्रकूट जिला अधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला चित्रकूट एवं थानाध्यक्ष पहाड़ी को लिखित आवेदन देकर प्रकरण की जांच करा कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह दिलचस्प होगा की पूर्व प्रधान को शासन प्रशासन के द्वारा न्याय मिल रहा है या फिर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा किया जा रहा है हालांकि पूर्व प्रधान जगतपाल प्रजापति का कहना है कि अगर मुझे प्रशासन के द्वारा न्याय नहीं मिलेगा तो मैं प्रकरण को लेकर न्यायालय जाउंगा।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*