चित्रकूट28अक्टूबर23*धूमधाम के साथ महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मनाई गई जयंती चित्रकूट।
चित्रकूट से संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
जनपद चित्रकूट के लालपुर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में धूमधाम के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई आश्रम के महंत भरत दास द्वारा बताया गया कि आयोजन के मुख्य चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी भाजपा नेता पंकज अग्रवाल बांदा चित्रकूट सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर एवं समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्रोच्चार के साथ हवन ,गौ पूजा के साथ महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्योति प्रज्वलित करने के उपरांत महर्षि वाल्मीकि जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश देकर जनता को जागरूक किया गया आश्रम में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कीर्तन-भजन आदि का कार्यक्रम सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मानिकपुर, पुलिस प्रशासन रैपुरा और वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सुल्तानपुर24मई26*16 साल बाद फिर जगी कानूनगो रामकुमार यादव के परिजनों को इंसाफ की उम्मीद
सुल्तानपुर24मई26*गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ*
कौशाम्बी24मई26*आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों को सौंपी मतदाता सूची!*