चित्रकूट25जून24*छेड़खानी से क्षुब्ध कक्षा 10 की छात्रा ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।
चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा से रास्ते में गांव के ही दो भाई मुन्नीलाल निषाद (22) और रंगीलाल निषाद (20) आए दिन उससे छेड़छाड़ करते थे।इससे क्षुब्ध छात्रा ने शनिवार को घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी के माता-पिता जब इसकी जानकारी पुलिस को देने पहुंचे, तो थाने में मौजूद दरोगा और सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी। उनका मोबाइल जमीन पर पटक दिया और उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया।
दंपती ने बताया कि शोहदे तीन माह से उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे थे। फरवरी और मार्च में इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की संवेदनहीनता यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस ने दंपती को ही शव के साथ पोस्टमार्टम करवाने के लिए कर्वी भेज दिया, जबकि पोस्टमार्टम कराने की जिम्मेदारी पुलिस की थी।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन