चित्रकूट15जून23*SHO राजापुर ने 07 लोकेशन माफियाओं के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर शीतला प्रसाद पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजापुर भास्कर मिश्रा द्वारा 07 लोकेशन माफियायों के विरुद्ध गैंगेस्ट की कार्यवाही की गयी ।
जनपद चित्रकूट,प्रयागराज एवं रायबरेली के कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति पिछले कुछ महीनों से एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बालू, गिट्टी का अवैध रूप से बिना रवन्ना ओवर लोड ट्रकों को खनिज, परिवहन, वाणिज्य एवं पुलिस अधिकारियों की लोकेशन ट्रेस करके जनपद की सीमा से बाहर भेजवाया करते थे । प्रभारी निरीक्षक राजापुर द्वारा अभियुक्त 1. राजू खान उर्फ सगीर उल्लाह पुत्र स्व0 नत्थू खान 2. रहूफ खान पुत्र स्व0 नत्थू खान निवासीगण धौरहरा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट 3. बब्बल उर्फ बझहुलकमर पुत्र समसुलकमर निवासी चीटेमऊ थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज 4. धर्मेंद्र सोनकर पुत्र रामाश्रय निवासी लूपलाइन चौराहा कस्बा व थाना राजापुर 5. सलमान खान पुत्र इकरान निवासी चकमवई राधा खंडेहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 6. बनवारी यादव पुत्र श्रीपाल यादव निवासी गोण्डा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट 7. गुड्डू यादव उर्फ इंद्रेश पुत्र लालू प्रसाद निवासी मनिहुर भटेहरी थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली के विरुद्ध थाना राजापुर में धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी ।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,