चित्रकूट14जून23*शास्त्री नगर वार्ड नंबर 21 में भीषण जलभराव से परेशान लोग
बांदा प्रयागराज मुख्य मार्ग शास्त्री नगर में बड़े नाले का निर्माण होना ही है एकमात्र विकल्प
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। शास्त्री नगर वार्ड नंबर 21 में बांदा प्रयागराज मुख्य मार्ग के उत्तर की ओर जल भराव से लोग परेशान हैं जिसके कारण जानलेवा जहरीले कीड़े लोगों के घरों में घुस रहे हैं प्रशासन के मौन धारण से लोगों के अंदर आक्रोश व्याप्त है।
बताते चलें कि नगर पालिका कर्वी के अंतर्गत नवसृजित वार्ड नंबर 21 में बांद्रा प्रयागराज मुख्य मार्ग में दक्षिण की ओर बड़े नाले का निर्माण पूर्व में हो चुका है जिससे दक्षिण की ओर बसी बस्ती के जल का निकास समुचित तरीके से हो रहा है परंतु वहीं पर मुख्य मार्ग के उत्तर की ओर शंभू बाबू के पेट्रोल पंप से पिपरावल नाला तक एवं रेलवे लाइन के किनारे तक बसी बस्ती का संपूर्ण जल के निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण घरों में जलभराव होता है जिससे लोग परेशान हैं। मोहल्ले वालों ने नवनिर्वाचित सभासद शंकर प्रसाद यादव से शिकायत की है और कहा है कि बरसात आने वाली है जिससे जलभराव की समस्या और भीषण होगी सांप बिच्छू आदि जानलेवा जहरीले कीड़े निकलेंगे और घरों में घुसेंगे, साथ ही मच्छर भी एकत्रित होंगे और संक्रामक बीमारियां फैलाएंगे इसलिए बड़े नाले का निर्माण कराकर इस समस्या का समाधान कराया जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित सभासद द्वारा पहल करते हुए पत्र तैयार कर इस समस्या की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दी है वहीं पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश, सांसद बांदा चित्रकूट, विधायक सदर चित्रकूट, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी चित्रकूट को भी अवगत कराया है। स्थानीय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनिर्वाचित एवं जुझारू संघर्षशील सभासद शंकर प्रसाद यादव द्वारा शासन प्रशासन के सहयोग से इस समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *एसपी ने किया यातायात थाने का निरीक्षण: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश*
रोहतास 18 अप्रैल 26*बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को 15 लाख 22 हजार नगद 61.77 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ किया गिरफ्तार ।*