चित्रकूट 2 मई *एसपी द्वारा थाना बरगढ़ अन्तर्गत हुए कत्ल का निरीक्षण किया गया।
संजय मिश्रा मंडल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला द्वारा थाना बरगढ़ अन्तर्गत ग्राम कडईहा पुरवा हरदी कलां में हुयी हत्या की घटना से सम्बन्धित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । दिनांक 1/2.05.2023 की रात्रि में थाना बरगढ़ अंतर्गत ग्राम कड़ईहा पुरवा मजरा हरदी खुर्द में आदिवासी समाज के दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार से रामकैलाश पुत्र लुल्ला आदिवासी उम्र 46 वर्ष निवासी कड़ईहा पुरवा हरदी खुर्द थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट की हत्या कर दी गई । वादी हेमलाल पुत्र स्वर्गीय सुखराम आदिवासी निवासी उपरोक्त की तहरीर पर थाना बरगढ़ में मु0अ0सं0 40/23 धारा 302/504 आईपीसी बनाम धर्मराज पुत्र समरजीत आदिवासी, 2. समरजीत पुत्र स्वर्गीय रामजतन आदिवासी, 3. सरोज पत्नी समरजीत आदिवासी निवासीगण कड़ईहा पुरवा हरदी खुर्द थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया ।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री