चित्रकूट 15 मार्च*महिला थाना पुलिस टीम द्वारा दम्पत्ति जोडों के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवारों को टूटने से बचाया*
*आपसी मतभेद/विवाद को भूल 02 दम्पत्ति जोड़े एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर दम्पत्ति जोड़े में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया ।
आवेदिका श्रीमती केता पुत्री भगवत प्रजापति निवासी तरोहा थाना कर्वी जनपद चित्रकूट तथा आवेदिका श्रीमती पूनम देवी पत्नी विनोद सिंह पुत्री रामदयाल निवासी सपहा कर्वी जनपद चित्रकूट ने महिला थाना में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति उनके साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं एवं घर पर नही रखते है । थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती शालिनी सिंह भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा शिकायतकर्ता महिलाओं की शिकायतों को विस्तारपूर्वक समझकर द्वितीय पक्षों से सम्पर्क करके उन्हें महिला थाने पर बुलाया गया तथा दोनो दम्पत्ति जोड़ों को समझाया गया । दोनो दम्पत्ति जोड़ों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति/पत्नि के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा दोनों जोंड़ो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak