गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) का कर्मचारी बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी ने आवास दिलाने के नाम पर वादी से बड़ी रकम हड़प ली थी और उसे फर्जी आवंटन पत्र (Allotment Paper) थमा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय प्रताप ने वादी को विश्वास में लेकर खुद को जीडीए का कर्मचारी बताया। उसने वादी को सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया और धोखाधड़ी करते हुए उससे पैसे ले लिए। जब वादी को आरोपी द्वारा दिए गए आवंटन पत्र के फर्जी होने का पता चला, तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वादी की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने मु0अ0सं0- 026/2026, धारा- 318(4), 319(2), 338, 336(3), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी विजय प्रताप पुत्र स्व0 संतराज, निवासी भरपुरवा भीटीरावत, थाना सहजनवा, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं , मु0अ0सं0 026/2026: धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 352 BNS (थाना गोरखनाथ) और मु0अ0सं0 0732/2023: धारा 406, 420, 504, 506 IPC (थाना सहजनवा)।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोरखनाथ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी योजना या आवंटन के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!