गोण्डा31अगस्त*धौरहरा गांव में लगाई गई मिशन शक्ति के तहत चौपाल, महिलाओं को बताये गये सुरक्षा के टिप्स*
कर्नलगंज (गोंडा) । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पँचायत धौरहरा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, यूपी आपातकालीन सेवा 112,एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को पुलिस कर्मियों द्वारा सुनकर उसका निदान किया गया। मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद आलम, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर तथा महिला आरक्षी सुमन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा व आत्म बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*