गोण्डा26दिसम्बर*पांच वर्षीय गुमशुदा बालक का एक सप्ताह बाद तालाब में मिला शव*
कटरा बाजार गोंडा। थाना कटराबाजार अन्तर्गत बीते एक सप्ताह से गायब पांच वर्षीय लड़के का शव रविवार को गांव के नजदीक एक तालाब में उतराता दिखा,जिसकी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और विधिक कार्रवाई में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसुख यादव पुत्र रामतेज यादव निवासी गांव नसीरपुर (खेमपुर) थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा ने कटरा बाजार थाने में सूचना देकर बताया था कि बीते 19 दिसंबर को उनका पांच वर्षीय लड़का सचिन गांव से बाहर बाग में खेल रहा था और वहीं से अचानक गायब हो गया। तभी से परेशान परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान रविवार को ग्रामीणों को गांव के निकट तालाब में एक बच्चे का शव उतराता दिखाई पड़ा, जिसकी सूचना पर पहुँचे परिजनों ने शव को पहचाना। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुँचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और विधिक कार्यवाही शुरू की। वहीं बच्चे का तालाब में शव मिलने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते वहाँ भारी भींड़ इकठ्ठा हो गयी।

More Stories
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा