गोण्डा17नवम्बर*कर्नलगंज में सकरौरा स्नानघाट पर कार्तिक मेले की तैयारियाँ जोरों पर,501 दीपों का होगा दीपदान*
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होने वाले कार्तिक मेले के आयोजन को लेकर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व पौराणिक सकरौरा स्थित सरयू घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी बड़े जोरों से चल रही है। प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार सकरौरा घाट पर आगामी 19 नवम्बर को 501 दीपक जलाकर दीपदान किया जायेगा। मेले में अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड प्रथम एवं ब्लाक के माध्यम से सगरा तथा सीढ़ियों की साफ-सफाई के साथ ही परिसर की सफाई कराई जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुकेश कुमार वैश्य ने बताया कि यज्ञशाला एवं धर्मशाला की रंगाई पुताई नगर के सहयोग से हो रही है,उन्होंने बताया कि इस पुण्य कार्य मे नगर व क्षेत्र के श्रीराम सोनी, कन्हैया लाल वर्मा,बृजेश शर्मा, लक्ष्मी चन्द्र, आशीष गिरी, अर्चित पाण्डेय, आशीष सोनी,आलोक वैश्य, कंचन गुप्ता, राकेश कुमार सिंहानिया, अशोक सिंहानिया, अमित सिंघानिया, संजय गुप्ता, रामआशीष सोनी, प्रागदत्त गुप्ता प्रधान, प्रेमचन्द, जगदीश जोशी, शिव कुमार, कबीर जोशी, सहित अन्य लोग शामिल होंगें।

More Stories
नोयडा27जून26*नोएडा में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, महानगर कांग्रेस ने किया अखाड़ों का स्वागत, पुलिस व्यवस्था की सराहना
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*