April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा17अप्रैल*न०पं० कटराबाजार में समानांतर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर किया जा रहा घोटाला ----

गोण्डा17अप्रैल*न०पं० कटराबाजार में समानांतर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर किया जा रहा घोटाला —-

गोण्डा17अप्रैल*न०पं० कटराबाजार में समानांतर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर किया जा रहा घोटाला ————————————— (मास्टर माइंड लेखा लिपिक सत्यप्रकाश पाण्डेय का करीब 25 वर्षों से एक ही स्थान पर एक ही पद पर जमे होना चर्चा में ) —————————————- कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत कटराबाजार गोंडा में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं माफियाओं द्वारा कार्यालय में समानांतर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर घोटाले करने के संबंध में जियाउल हक शाह पुत्र जाफर अली निवासी नाऊ टोला प्रथम वार्ड नंबर 1 नगर पंचायत कटराबाजार जनपद गोंडा ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत में कहा गया है कि प्रार्थी/ शिकायतकर्ता जियाउल हक शाह द्वारा जनसूचना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपंचायत कटराबाजार जिला गोंडा से जनसूचना मांगी गई थी। जिसके क्रम में अधिशाषी अधिकारी के पत्रांक संख्या- 167/न०पं० कटरा दिनांकित 15.01.2022 के क्रम में अवगत कराया गया कि अभिलेख नगरपंचायत कटरा में उपलब्ध ना होने के कारण सूचना दिया जाना संभव नहीं है। इस क्रम में उल्लेखनीय है कि उक्त उत्तर “फार” करके लेखा लिपिक सत्यप्रकाश पाण्डेय द्वारा दिया गया था, जबकि उक्त तिथि को अधिशाषी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित थे। जब अधिशाषी अधिकारी से इस संदर्भ में संपर्क किया गया तो उन्होंने ना सिर्फ अपने हस्ताक्षर से इंकार किया बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि मैंने किसी भी कर्मचारी को अपने हस्ताक्षर के लिए अधिकृत नहीं किया है। जब दिनांक 19.01.2022 को जिलाधिकारी गोंडा को इसकी शिकायत किया गया तो संबंधित लिपिक द्वारा अध्यक्ष नगर पंचायत कटरा के आदेश संख्या 173/न०प०क०/2019-20 दिनांक 06.02.2020 के हवाले से अधिशाषी अधिकारी की अनुपस्थिति में वित्तीय कार्यों को छोड़कर नैतिक दायित्व के निर्वाहन हेतु जारी पत्र द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया जिसकी छायाप्रति संलग्न है। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि अधिशाषी अधिकारी शासन के निर्देशों के तहत कार्य करता है। इसलिए अधिशाषी अधिकारी के कार्यों के बाबत अध्यक्ष द्वारा ऐसा आदेश पारित नहीं किया जा सकता। उपरोक्त घटना नगरपंचायत कटराबाजार जनपद गोंडा में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटाले की बानगी मात्र है। यदि सम्यक जांच की जाय तो करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है। जिसके मास्टर माइंड लेखा लिपिक सत्यप्रकाश पाण्डेय जो आज करीब 25 वर्षों से एक ही स्थान पर एक ही पद पर विराजमान हैं। जिससे समस्त संलग्नकों की छायाप्रति के साथ शिकायत पत्र की सम्यक जांच कराकर दोषियों को दण्डित करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग जिलाधिकारी से की गई है।

Taza Khabar