गोण्डा17अप्रैल2022*बगैर किसी आदेश के निरंकुश लेखपाल ने पैमाइश कर दिला दिया कब्ज़ा
(कर्नलगंज तहसील का है प्रकरण, राजफाश होने पर हटाये गए लेखपाल )
कर्नलगंज, गोण्डा । तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कार्यरत राजस्व लेखपाल ने बिना हदबरारी या बगैर किसी आदेश के एक पक्ष से मिलीभगत कर जमीन की अवैध तरीके से पैमाइश कर कब्जा दिला दिया, जबकि दूसरे पक्ष को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं राजस्व निरीक्षक द्वारा जब इसकी स्थलीय जांच की गई तब मामले का राजफाश हुआ। प्रकरण तहसील क्षेत्र कर्नलगंज से जुड़ा है। जहां वादी भूपनाथ, देवी प्रसाद, भागीरथ एवं दीप नरायन निवासी बहुवन मदार मांझा द्वारा उप जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा गया है कि हल्का लेखपाल राजेश यादव द्वारा प्रार्थीगणों को सूचित किये बिना उनके खाते की भूमि को विपक्षीगणों के पक्ष में अवैध तरीके से पैमाईश कर कब्जा दिला दिया। राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद लगायी गयी रिपोर्ट में उक्त बातों का जिक्र करते हुए कहा है कि प्रश्नगत विवाद का निस्तारण पुलिस व राजस्व की टीम गठित करने के बाद ही हो सकता है। मामले में राजस्व निरीक्षक ने संबंधित लेखपाल पर विवाद को जन्म देने का उल्लेख किया है। वहीं मामले में उपजिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि टीम गठित कर विवाद का निस्तारण कराया जायेगा, हालांकि संबंधित लेखपाल का स्थानांतरण हो गया था और चुनाव आचार संहिता के चलते उनकी वहाँ तैनाती थी जिन्हें वहां से हटा दिया गया है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ29 अक्टूबर 26*भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक शुरू।
कवि ऋतुराज को जनवादी लेखक संघ की श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर 26 *तीसरी बार MLC बने डॉ. एनके यादव, NDA ने कोसी में मारी हैट्रिक